News Mor

Nayab Saini new CM of Haryana 2024: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

Nayab Saini New CM of Haryana

New CM of Haryana-Nayab Saini

New CM of Haryana

नायब सिंह सैनी  का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिज़ापुर माजरा में एक सैनी परिवार में हुआ था। हरियाणा में कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं। अब उनका नाम  हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिए घोषित किया गया है। वो आज सायं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

उन्होंने मुजफ्फरपुर में बी.आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से बीए और मेरठ में चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय एलएलबी की डिग्री हासिल की। 

शुरुआती कैरियर

नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े, जिसके माध्यम से उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई और वह उनसे प्रभावित हुए। कुछ समय बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। 

राजनीतिक करियर

उन्होंने पहला चुनाव नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन कुल 116,039 वोटों में से 3,028 वोट हासिल कर रामकिशन गुर्जर से हार गए। 2014 में उन्होंने 24,361 वोटों से चुनाव में जीत दर्ज की थी। वह हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री थे। उसके बाद वो कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। कुछ दिन पहले ही उनको हरियाणा बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था। आज मनोहर लाल कैबिनेट के इस्तीफा देने के बाद उनको विधायक दल का नेता चुना गया है और वो हरियाणा के मुख्यमंत्री (New CM of Haryana) के रूप में शपथ लेंगे। 

लेडी डॉन करेगी गेंगस्टर जठेडी से शादी: Gangster Kala Jathedi wedding with Lady Don

Exit mobile version