Manesar Hotel Firing: मानेसर के होटल में चलाई गोली दो आरोपी गिरफ्तार

Manesar Hotel Firing

होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों  द्वारा गोली चलाई जाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये आरोपी होटल में बर्थडे मना रहे थे जिस दौरान किसी बात पर इन्होंने गोली चला दी।

आईएमटी मानेसर के एक होटल में काम करने वाले व्यक्ति ने मानेसर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि19 फरवरी को रात के समय कुछ व्यक्ति जन्मदिन मनाने के लिए होटल में आए थे। इसी दौरान उनका किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गयाऔ रएक आरोपी ने गोली चला दी। इसके बाद वह वहां से चले गए थे।

कुछ समय बाद वे वापस होटल में आए और होटल के स्टाफ को धमकाया। उन्होंने चेतावनी दी कि गोली की घटना के बारे में यदि बताया तो वह उनको जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपी को मानेसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम निशांत बताया जा रहा है जो दिल्ली के गांव खेड़ा का रहने वाला है। 

Leave a Comment