Farmer Protest NSA Case: किसान नेताओं पर चलेगा रासुका केस

Farmer Protest NSA Case: पिछले कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच एक नई खबर आई है। हरियाणा पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसान नेताओं पर रासुका के तहत मुकदमा चलाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया की इस प्रदर्शन के दौरान हुए सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए किसान नेताओं कि संपत्ति कुर्क होगी, बैंक खाते सीज किए जाएंगे ओर रासुका के तहत मुकदमा चलेगा।

Farmer Protest
Credit: Times Now

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक

इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई। इसमें देशभर के लगभग 100 किसान संगठन शामिल हुए। यह है मीटिंग लगभग 4.5 घंटे तक चली। खनौरी बॉर्डर पर किसान शुभकरण की मौत के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा देश भर के प्रदर्शन करेगा, इसके अलावा 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत भी रखी गई है।

हरियाणा पुलिस पर गंभीर आरोप

किसानों का कहना है कि बुधवार को हरियाणा पुलिस व अन्य सैनिक बलों ने पंजाब में घुसकर किसानों व उनके ट्रैक्टरों पर हमला किया। आरोप यहाँ तक भी है कि जख्मी किसानों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को भी नहीं छोड़ा और डॉक्टरों को मेडिकल कैम्प में घुसकर पीटा गया। जिस किसान शुभकरण की मौत हुई है, उसके शव का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हो पाया है।

हरियाणा सरकार पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

किसानों ने पंजाब सरकार को हरियाणा के सी एम मनोहरलाल वह गृहमंत्री अनिल विज पर किसान शुभकरण की हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही मृतक किसान के परिवार को 1 करोड़ ₹ की वित्तीय सहायता की मांग की है

एमएसपी में और फसलों को जोड़ने का प्रस्ताव

अभी तक किसान नेताओं व केंद्रीय सरकार के मंत्रियों के बीच चार दौर की वार्ता हो चुकी है। पिछली वार्ता में सरकार द्वारा पांच फसलों पर 5 साल के लिए एमएसपी का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे आंदोलनरत किसानों ने खारिज कर दिया था और कहा था कि सभी 23 फसलों पर एमएसपी की गारंटी दी जाए। चूँकि अभी तक सरकार व किसानों के बीच सहमति नहीं बनी है इसलिए सरकार की तरफ से पांचवें दौर की वार्ता का प्रस्ताव रखा गया है इस वार्ता में सरकार कई और फसलों को एमएसपी मैं जोड़ने का प्रस्ताव दे सकती है। एमएसपी को 5 साल से अधिक बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है।

Farmer Protest 2024: किसान आंदोलन, पंजाब के नौजवान किसान की मौत

Leave a Comment