Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat wedding: शादी के बंधन में बंधे कृति खरबन्दा और पुलकित सम्राट

Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat wedding pictures

बॉलीवुड का एक और कपल शादी करके हमेशा के लिए एक दूसरे का हो गया है। जी हां हम बात कर रहए हैं पुलकित सम्राट और कृति खरबन्दा की। दोनों ने 15 मार्च को शादी कर ली है, उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख रही है। 

एक लंबे समय तक दोनों ने डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया। दोनों की शादी की हरियाणा के मानेसर (Delhi NCR) के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में हुई। प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी धूम देखने को मिली। वहीं अब दोनों के शादी की तस्वीरों भी इंटरनेट पर छाई हुई है। 

जाने दूल्हा दुल्हन ने क्या पहना -Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat wedding 

कृति ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था जिसमे वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं दूसरी और पुलकित ने हल्की ग्रीन रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। इसमे एक और खास बात ये थी की शेरवानी पर गायत्री मंत्र लिखा हुआ था। ऐसा पहले बार देखा गया है की किसी दूल्हे ने ऐसी शेरवानी पहनी हो। 

सोशल मीडिया पर बधाई की बहार 

पुलकित सम्राट और कृति को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कोई ढेर सारी बधाई दे रहा तो कोई दोनों के पहनावे की तारीफ कर रहा है। किसी को कृति का दुल्हन रूप प्यारा लग रहा है। पुलकित का लुक भी किसी राजकुमार से कम नहीं लगरहा है। 

जानिए मेन्यू के बारे में – Menu of Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat wedding

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में शानदार मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें दिल्ली के मशहूर चाट से लेकर देशभर के मशहूर व्यंजनों को शामिल किया गया था। इसके अलावा मेहमानों को कोलकाता, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मशहूर व्यंजन भी चखने को मिले।

Aranmanai 4: तमन्ना और राशि खन्ना का कातिल अंदाज

Leave a Comment