सिधू मूसेवाला के माता-पिता की गोद में बच्चा आने वाला है: Moosewala parents waiting a child

Moosewala parents waiting a child

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं और जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली है। 

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में सिद्धूमूसे वालाकी हार हुई थी। कुछ दिनों बाद ही सिद्धू मूसे वाला की मानसा जिले में हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था।

Sidhu Moosewala

युवाओं के बीच सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों के जरिए पहचान बनाई थी। सिद्धू अपने गाने खुद लिखते थे और युवाओं मेंउनके गाने आज भी मशहूर हैं। सिद्धू की हत्या के बाद रिलीज हुए उनके गाने मशहूर हैं। 

मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे, जो अब लगभग पचास वर्ष के हैं। हालांकि उनके माता-पिता ने इस खबर के बारे में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पारिवारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि डिलीवरी जल्द होने की उम्मीद है। चरण कौर छह महीने से अधिक समय से सार्वजनिक चकाचौंध से दूर रह रही हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड सकते हैं। हालाँकि, उन्होंने कहा था कि उनके राजनीति में आने से कुछ नहीं बदलेगा।

सिद्धू के माता-पिता बेबाकी से अपने विचार मंचों पर रखते हैं। हाल ही में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन पर मूसेवालाकी माता चरणजीत कौर ने सोशल मीडिया पर किसानों का समर्थन किया था। श्रीमती कौर ने खनौरी बॉर्डर पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह की मौत पर भी दुख व्यक्त किया था। मृतक किसान के लिए न्याय की भी मांग की है।अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धू मूसे वाला के साथ दीपसिद्धू , शुभकरण सिंह की तस्वीर भी पोस्ट की थी। 

Also Read: Train ran without driver: बिना ड्राइवर के 80 किलोमीटर दौड़ी मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

Leave a Comment