Elvish Yadav Arrested by Noida Police: एल्विश यादव को हरियाणा पुलिस प्रोडक्सन वॉरन्ट पर लेगी

 Elvish Yadav Arrested by Noida Police

एल्विश यादव के मामले में एक और खबर सामने आ रही है की एलविश ने आरोपों को स्वीकार कर लिया था और उसे अब हरियाणा पुलिस प्रोडक्सन वॉरन्ट पर लेगी। यह मामला एक अन्य youtuber के साथ मारपीट से जुड़ा है। नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को एलविश को गिरफ्तार किया था और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है।।

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एल्विश यादव को सांप के जहर के कथित इस्तेमाल के मामले में रविवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एल्विश यादव को आज पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

क्या था मामला, जानें

यह मामला नवंबर 2023 में नोएडा की एक पार्टी में पुलिस की छापेमारी से संबंधित है।  इस पार्टी के दौरान पुलिस को पार्टी में शामिल लोगों द्वारा नशे के लिए इस्तेमाल किया गया सांप का जहर मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव पार्टी में मौजूद थे और उन पर पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप है।

पुलिस की छापेमारी के बाद सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के सांपों वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और यूजर्स एल्विश की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

भाजपा सांसद मेनका गांधी के NGO ने शिकायत की थी

भाजपा सांसद मेनका गांधी द्वारा स्थापित एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) ने एक स्ट्रिंग ऑपरेशन चलाया जिसके बाद सांपों की तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों का दावा था कि वे एल्विश यादव की पार्टियों के लिए सांप मुहैया कराते थे। इस लिए इस मामले मे यादव का नाम जुड़ा। 

उनके द्वारा बताई गई जानकारी के परिणामस्वरूप नौ सांपों को बचाया गया, उनमें से पांच कोबरा भी थे। इसके अतिरिक्त पार्टी की लोकैशन वाली जगह  पर लगभग 20 मिलीलीटर संभावित खतरनाक सांप का जहर पाया गया। इसके अलावा बरामद किए गए सांपों की विष थैली भी निकली हुई थी।

एल्विश यादव ने सभी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।  इसके साथ उन्होंने एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स के खिलाफ मानहानि का आरोप दायर करने की भी बात कही है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने उनसे दो बार पूछताछ की और आज पूछताछ के बाद एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Kriti Kharbanda and Pulkit Samrat wedding: शादी के बंधन में बंधे कृति खरबन्दा और पुलकित सम्राट

Leave a Comment